पिछले तीन सालों में दबिश के दौरान 27 घटनाओं में 5 पुलिस कर्मी घायल

0

मसूरी में दबिश के दौरान दारोगा पर फायर की घटना पर DGP ने लिया संज्ञान।।

दबिश के दौरान किन बातों का रखा जाए ख्याल दिए गए निर्देश।।

पिछले तीन सालों में दबिश के दौरान पुलिस पर फायरिंग की हो चुकी 27 घटनाएं।।

जिन घटनाओं में पाँच पुलिस कर्मी अब तक हो चुके चोटिल।।

सभी थानों के लिए अलॉट की जाएगी बुलेटप्रूफ जैकेट्स।।

दबिश पर जाने से पहले सरकारी असलहों की चालू स्थिति भी करनी होगी चेक।।

थाना चौकी के दारोगा और पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से ट्रेनिंग देने के निर्देश।।

दबिश टीम में कम से कम 4 सदस्य होंगे शामिल।।

आरोपी का आपराधिक इतिहास देखते हुए पुलिस टीम बनाए रणनीति।।

स्थानीय थाना पुलिस को भी बैकअप के लिए रखा जाए साथ।।

दबिश के दौरान किसी घटना चोटिल होने पर अधिकारियों के साथ ही 112 पर भी देनी होगी सूचना।।

मोबाइल लोकेशन के लिए SOG और STF से भी ली जाए मदद।।

शार्ट और लांग रेंज के असलहों और बुलेट प्रोफ जैकेट के साथ ही दबिश पर जाए पुलिस टीम।।

इसी तरह के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के पालन करने के DGP अभिनव ने जारी किए निर्देश।।

भविष्य में अगर सामने आई लापरवाही तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ होगी कार्यवाही।।

DGP अभिनव कुमार की तरफ से जारी किए गए बिंदुवार निर्देश

  1. पुलिस लाईन में आवश्यक उपकरण बुलेट प्रुफ जैकेट, अस्त्र/शस्त्र/बुलेट तथा प्रोटेक्टिव गेयर आदि पर्याप्त मात्रा में रखे जायें।
  2. पुलिस लाईन से जनपद के थानों में बुलेट प्रुफ जैकेट, अस्त्र/शस्त्र/बुलेट तथा प्रोटेक्टिव गेयर आदि उपकरण आवंटित किये जायें।
  3. उपरोक्त उपकरणों का पुलिस लाईन एवं थानों में समय-समय पर निरीक्षण किया जाये।
  4. सभी अस्त्र/शस्त्र हैण्डलिंग का प्रशिक्षण पुलिस लाईन एवं थानों में नियुक्त कार्मिकों को नियमित रूप से दिया जाये तथा इसमें अच्छा हैण्डलिंग करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाये।
  5. आवश्यक रूप से सभी कार्मिकों को वार्षिक फायरिंग भी करायी जाये।
  6. पुलिस लाईन एवं थाना आदि में नियुक्त कार्मिकों के अनुशासन तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता पर ध्यान दिया जाये।

दबिश से पूर्व की तैयारीः-

  1. अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश से पूर्व पर्यवेक्षण अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित किया जाये तथा आवश्यक पुलिस बल को Short Range/Long Range अस्लाहों तथा बुलेट प्रुफ जैकेट के साथ ही दबिश हेतु रवाना किया जाये। टीम में कम से कम 04 सदस्य आवश्यकतानुसार पुलिस उपाधीक्षक/निरीक्षक/उप निरीक्षक के नेतृत्व में रखे जायें, जिनमें परिस्थिति के अनुसार वृद्धि की जाये।
  2. दबिश में रवाना होने से पूर्व यह भी सुनिश्चित किया जाये कि अस्लाह एवं कारतूस कार्यशील स्थिति में हैं।
  3. वांछित अपराधी के आपराधिक इतिहास के आधार पर पर्यवेक्षण अधिकारी स्तर से दबिश हेतु रवाना होने वाली टीम को अच्छी तरह से ब्रीफ किया जाये तथा कुशल/दक्ष कार्मिकों को ही टीम में सम्मिलित किया जाये।
  4. यदि वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु अन्य थाना क्षेत्र में दबिश दी जानी हो तो सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी से भी समन्वय कर स्थानीय पुलिस की मद्द ली जाये।
  5. गिरफ्तारी स्थल पर पहुंचने से पूर्व उसकी भौगोलिक स्थिति (Indoor/Outdoor)के अनुसार टीम लीडर द्वारा पूरी टीम को ब्रीफ कर दक्षता के अनुसार टास्क निर्धारित किया जाये।
  6. गिरफ्तारी/दबिश टीम के सदस्यों तथा अस्त्र/शस्त्र/बुलेट का विस्तृत विवरण रोजनामचा आम (जी0डी0) में अंकित किया जाये।
  7. दिन/रात्रि दबिश के अनुसार आवश्यक तैयारियां की जायें।
  8. मोबाइल लोकेशन आदि हेतु एसओजी/एसटीएफ से तकनीकी सहायता हेतु समन्वय किया जाये तथा आवश्यकता वायरलैस सेट का भी उपयोग किया जाये।

दबिश वाले स्थान पर कार्यवाहीः-

  1. दबिश पर अभियुक्त द्वारा हमला किये जाने की सम्भावनाओं के दृष्टिगत पूर्ण सतर्कता बरती जाये तथा लीड मेम्बर की सपोर्टिंग हेतु अन्य टीम सदस्य भी पूरी तैयारी के साथ रहें।
  2. विशेषकर आपराधिक इतिहास वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी टीम से जनपदीय पुलिस प्रभारी एवं अन्य जनपदीय अधिकारी लगातार सम्पर्क में रहकर आवश्यक निर्देश देते रहेंगे। 
  3. मौके पर टीम लीडर द्वारा वास्तविक भौगोलिक स्थिति का पुनः आंकलन कर Entry and Exit Points, Escape Routes को सुरक्षित कर टीम मेम्बर्स को उनके कार्य के सम्बन्ध में ब्रीफ किया जाये।
  4. आवश्यकतानुसार अस्लाहों का प्रयोग किया जाये।

दबिश के उपरान्त गिरफ्तारी/घटना पर कार्यवाहीः-

  1. अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान दण्ड प्रक्रिया संहिता तथा मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन किया जाये।
  2. पुलिस अथवा अभियुक्त के घायल होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित कर घायलों को मेडिकल सहायता हेतु रवाना किया जाये।
  3. अभियुक्त के भागने की स्थिति में टीम लीडर द्वारा तत्काल सर्व सम्बन्धित को सूचित कर कार्य आबंटित कार्मिकों से अभियुक्त का पीछा कराया जाये।
  4. टीम लीडर द्वारा अभियुक्त के भागने की सूचना कन्ट्रोल रूम को भी तत्काल देकर सम्बन्धित बैरियर्स पर Checking/Frisking कराई जाये।
  5. अभियुक्त तथा गिरफ्तारी स्थल के आस-पास की गहन तलाशी व्ययसायकि दक्षता से करायी जाये। 
  6. घटनास्थल को संरक्षित कर प्रदर्शों को टीम के सदस्यों से संकलित कराया जाये।
  7. अभियुक्त की गिरफ्तारी पर नियमानुसार कारण गिरफ्तारी से अभियुक्त/परिजनों को सूचित कराया जाये तथा अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण भी अवश्य कराया जाये।
  8. आवश्यकतानुसार घटना के क्षेत्राधिकार वाले थाने पर नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट भी अंकित कराई जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *