ड्रग्स फ्री स्टेट बनाने के लिए एक्शन जारी,त्यूणी में अफीम की खेती को किया नष्ट

ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही।।
सीमांत क्षेत्र त्यूणी में .012 हैक्टर भूमि पर की जा रही थी अफीम की खेती।।
SSP अजय सिंह के निर्देशों पर त्यूणी में बड़ा एक्शन।।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नष्ट करवाई अफीम की खेती।।
अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ NDPS की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा।।
भूमि के स्वामी मेहर सिंह राणा के खिलाफ त्यूणी थानें में दर्ज हुआ मुकदमा।।