खाद्य पदार्थो में जहर का कारोबार करने वालों पर दून पुलिस की सहारनपुर में स्ट्राइक

खाद्य पदार्थो में ज़हर का कारोबार करने वालों पर देहरादून पुलिस की सहारनपुर तक स्ट्राइक।।
सीएम धामी के चारधाम यात्रा में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्यवाही के निर्देश पर सक्रिय गिरोह पर देहरादून पुलिस ने कसा शिकंजा।।
चार धाम यात्रा में सप्लाई होने के लिये सहारनपुर से आये 720 किलो नकली पनीर को दून पुलिस ने किया बरामद।।
सहारनपुर से नकली पनीर की बडी खेप के देहरादून में सप्लाई होने की एसएसपी देहरादून को मिली थी गोपनीय सूचना।।
नकली पनीर की कालाबाजारी में लिप्त 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

नकली पनीर सप्लाई करने में सामने आए 3 अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दी जा रही दबिश।।
पूछताछ में सहारनपुर स्थित फैक्ट्री में उक्त नकली पनीर के तैयार होने व उसकी सप्लाई किये जाने की पुलिस को मिली जानकारी।।
प्राप्त जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा मण्डलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग सहारनपुर से सम्पर्क कर नकली फैक्ट्री की दी जानकारी।।
SSP देहरादून की सूचना पर मण्डलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में टीम द्वारा सहारनपुर में नकली पनीर फैक्ट्री में छापेमारी कर 16 क्विंटल नकली पनीर बरामद।।