क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर 16 महीने बाद क्यों दून पुलिस का आभार जताने पहुंची महिला

दरसल घटना 13 जनवरी 24 की है जब रायपुर इलाके के थानो रोड पर बडासी पुल के नीचे पुलिस को एक घायल महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी, जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।लेकिन उपचार के दौरान डाक्टरों द्वारा घायल महिला के सर पर गोली लगे होने के साथ ही उसकी स्थिती गम्भीर होने की जानकारी दी गई थी। घटना की गंभीरता देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय अस्पताल पहुँचकर घायल महिला की स्थिति के संबंध में डॉक्टरों से जानकारी की गई, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा घायल महिला की फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया था, जिस पर हरिद्वार निवासी उक्त महिला की बहन द्वारा उसकी पहचान तान्या पुत्री हेमराज चौहान के रूप में की गई थी। उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला के पति को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तो वही दूसरी तरफ तान्या के सर में गोली लगने के चलते लंबे समय तक उसका उपचार भी चलता रहा और अब जब उसका स्वास्थ्य पहले से बेहतर हुआ तो आज सोमवार को घायल महिला तान्या अपने परिजनों के साथ SSP अजय सिंह से शिष्टाचार भेंट की। एसएसपी से मुलाकात करने के दौरान महिला और उनके परिजनों द्वारा घटना में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिये एसएसपी देहरादून का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त महिला से उसके स्वास्थय के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की तथा उक्त घटना में आरोपी पति के खिलाफ प्रभावी पैरवी कर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।